🔥 TRENDING મહીસાગરના બાગાયતી ખેડૂતો માટે ખુશખબર:... पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a... Chief Minister to Depart for Uttarakha...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रेलवे के प्रस्तावित बदलाव पर उठे सवाल, भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का पुराना रूट बरकरार रखने की मांग

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 13 Nov 2026, 07:34 PM 👁 88
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हनुमानगढ़। उत्तर-पश्चिम रेलवे की भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस के संचालन मार्ग में संभावित बदलाव की चर्चा के बीच हनुमानगढ़-संगरिया क्षेत्र के यात्रियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस प्रस्ताव को लेकर क्षेत्र के रेल यात्री संगठनों और नागरिकों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए रेल मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।

रेलवे के प्रस्तावित बदलाव पर उठे सवाल, भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का पुराना रूट बरकरार रखने की मांग


ट्रेन संख्या 14803/14804 वर्तमान में सूरतगढ़ से चलकर पीलीबंगा, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, बठिंडा और फरीदकोट होते हुए फिरोजपुर तक पहुंचती है। इस रेलमार्ग से लंबे समय से जुड़े यात्रियों का कहना है कि ट्रेन उनके लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। इसके मार्ग में बदलाव होने से हजारों दैनिक यात्रियों के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो सकती है।

इस ट्रेन की उपयोगिता धार्मिक यात्राओं के लिहाज से भी काफी अधिक है। अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालु इसका लाभ उठाते हैं। वहीं विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और उपचार के लिए यात्रा करने वाले मरीजों के लिए भी यह रेल सेवा सुविधाजनक बनी हुई है।

मामले को लेकर जिला रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन हनुमानगढ़ तथा संगरिया-डबवाली क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और नागरिकों की ओर से रेल मंत्री को ई-मेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवाई गई है। इसमें रेलवे के प्रस्तावित निर्णय पर पुनर्विचार करने और वर्तमान रेलमार्ग को यथावत रखने की मांग की गई है।

एसोसिएशन के वित्त सचिव प्रदीप मित्तल एवं संगरिया के डिप्टी कमल शर्मा ने भी इस विषय पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए, न कि पहले से उपलब्ध महत्वपूर्ण सेवाओं में कटौती जैसी स्थिति पैदा होनी चाहिए।

क्षेत्र के लोगों की मांग है कि रेलवे यात्रियों की सुविधा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का मौजूदा संचालन मार्ग बरकरार रखे। अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन और रेल मंत्रालय इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं।
📲Get App