🔥 TRENDING 328 Matches Scheduled for Day 3 of Pol... Canadian Police Identify Indian-Origin... Shah Highlights Golden Era of Developm... High Court grants 12‑week maternity le... India and Finland aim to boost economi... Tripura Election Commission to Verify...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रेलवे फाटक बंद रहने से घंटों जाम में फंस रहे लोग*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 22 Nov 2026, 08:26 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*रेलवे फाटक बंद रहने से घंटों जाम में फंस रहे लोग*

खैरथल कंचन केसरी

समीपवर्ती हरसौली कस्बे में बीबीरानी, कोटकासिम, सोडावास और मुंडावर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 86 पर देवउठनी ग्यारस के अवसर पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे फाटक लंबे समय तक बंद रहने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते वाहन चालक अपने निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते। इन दिनों शादी-विवाह का सीजन चलने के कारण सड़कों पर दिनभर वाहनों का दबाव बना रहता है। वाहन चालकों एवं ग्रामीणों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि ट्रेन गुजरने के तुरंत बाद रेलवे फाटक खोला जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक जाम से राहत मिल सके।
*झाड़का से हरसौली मार्ग हुआ अवरुद्ध, ग्रामीण परेशान*
वहीं दूसरी ओर कस्बे के समीपवर्ती गांव झाड़का से हरसौली आने-जाने वाला सीधा मार्ग भी ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार ओवरब्रिज निर्माण के दौरान स्लोप बनाने के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया, लेकिन ग्रामीणों की आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक सर्विस रोड नहीं बनाया गया। इसके चलते दिनभर झाड़का चौराहे पर जाम जैसे हालात बने रहते हैं। ग्रामीणों को महज 10 मिनट के सफर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं निर्माण एजेंसी से मांग की है कि झाड़का-हरसोली मार्ग को दुरुस्त कर जल्द चालू किया जाए तथा आवागमन के लिए वैकल्पिक सर्विस रोड की व्यवस्था की जाए, ताकि वाहन चालकों और आमजन को राहत मिल सके।
📲Get App