रक्तदान शिविर आयोजित
चौ.आर.आर.मेमोरियल ग्रुप आफ एजुकेशन
ऐलनाबाद। स्वर्गीय एडवोकेट डॉ. रोहित सिहाग की जन्मतिथि के अवसर पर 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिव शक्ति ब्लड बैंक, सिरसा के सहयोग से आयोजित इस शिविर में युवाओं एवं आमजन से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार शिविर का आयोजन चौ. आर.आर. मेमोरियल ग्रुप ऑफ एजुकेशन, मेमरी रोड, ऐलनाबाद में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। स्व. डॉ. रोहित सिहाग की स्मृति एवं जन्मतिथि को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान शिविर में भाग लें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।
संपर्क: 94165-95777, 94166-25025