🔥 TRENDING Former Minister Bandappa Khashempur ba... बरात जा रही कार बाइक कि हुई भिड़ंत चार... जयपुर जिला परिषद - रुझान शुरू!* > *कां... पोलीस आयुक्त प्रवीण पवार ने टाउन हॉल क... Ishan NPP Leader Accuses Nagaland Govt of Ig...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रक्षाबंधन पर विशेष बच्चों की छात्राओं ने पुलिस आयुक्त को बांधी राखी
Local

रक्षाबंधन पर विशेष बच्चों की छात्राओं ने पुलिस आयुक्त को बांधी राखी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Aug 2026, 06:40 PM 👁 140
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस आयुक्त ने छात्राओं से बातचीत कर दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की कामना

कानपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, कानपुर नगर में भावनात्मक एवं आत्मीय माहौल देखने को मिला।
पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर, 3A/161 आजाद नगर, कानपुर नगर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए संचालित केंद्र की छात्राओं से राखी बंधवाई गई।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने छात्राओं से आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल, सुखद एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सामाजिक समावेश की भावना को और मजबूत किया।
📲Get App