🔥 ट्रेंडिंग ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... मिज़ोरम बोर्ड ने 2027 के कक्षा 10 और 1... बंगाल ने SMAT 2026 में मिज़ोरम को 93 र... टिंसुकिया में सियांग बांध के विरोध में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राज्यपाल बागडे ने दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 नव. 2026, 03:09 PM 👁 64
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राज्यपाल बागडे ने दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

खैरथल हीरालाल भूरानी
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर उनके अलवर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रृद्धासुमन अर्पित कर भावभानी श्रृद्धाजंलि अर्पित की तथा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवारजनों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा, रामगढ विधायक सुखवंत सिंह, तिजारा विधायक महन्त बालकनाथ, डीडवाना विधायक युनूस खान, नगर निगम महापौर श्रीमती सुमनलता अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत व श्री रोहिताश शर्मा, पूर्व विधायक अशोक परनामी, जयराम जाटव व बनवारी लाल सिंघल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने बहरोड विधायक एवं पूर्व मंत्री दिवंगत डॉ. जसवंत सिंह यादव को श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।
📲Get App