🔥 ट्रेंडिंग ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... मिज़ोरम बोर्ड ने 2027 के कक्षा 10 और 1... बंगाल ने SMAT 2026 में मिज़ोरम को 93 र... टिंसुकिया में सियांग बांध के विरोध में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

राज्य आनंद संस्थान द्वारा बड़वाह में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Rajkumar Kaithwas 🗓 19 नव. 2026, 07:08 AM 👁 38
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा जनपद पंचायत सभागार बड़वाह में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश जैन ने कहा कि शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ पूरा करने से आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने और अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 'हमें शक्ति देना' प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रतिभागियों का परिचय एवं पंजीयन किया गया तथा आनंद विभाग का परिचयात्मक वीडियो दिखाया गया। जिला कार्यक्रम लीडर श्री के.बी. मंसारे ने मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आनंद की ओर सत्र लिया। इस दौरान पांच मिनट का शांत समय और ताली जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी कराई गईं।

मास्टर ट्रेनर श्री पप्पू यादव ने 'मेरे रिश्ते' सत्र के माध्यम से स्वयं का स्वयं से रिश्ता और जीवन में रिश्तों के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों से अच्छे रिश्तों और रिश्तों में आने वाली खटास से जुड़े अनुभव साझा करवाए।

खंडवा से आए मास्टर ट्रेनर श्री नारायण फरकले ने 'फ्रीडम ग्लास' सत्र लिया। उन्होंने गुलदस्ते की तुलना व्यक्ति के मुखौटे से करते हुए पारदर्शी गिलास के माध्यम से स्वयं के भीतर झांकने और अपने अनुभवों को साझा करने की गतिविधि कराई। यह सत्र काफी प्रभावशाली रहा। इसमें प्रतिभागियों ने अपने जीवन की विभिन्न घटनाओं और अनुभवों को साझा किया।

समापन सत्र में सीईओ श्री जैन ने प्रतिभागियों से कार्यशाला का फीडबैक लिया। इसके बाद उनके करकमलों से 80 आशा कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पी.एल. खेड़ेकर एवं मूक-बधिर संस्थान की अध्यक्ष डॉ. प्रेमलता तिवारी उपस्थित रहीं।
📲Get App