*राजस्थान राज्य महिला नीति, 2021 एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एमएसएमई:युवा उद्यमिता और रोजगार का महत्वपूर्ण स्रोत एवं बैंकिंग लोन के उपलब्धता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन*
एस डी राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर में राजस्थान राज्य महिला नीति, 2021 एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को एमएसएमई:युवा उद्यमिता और रोजगार का महत्वपूर्ण स्रोत एवं बैंकिंग लोन के उपलब्धता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रेखा मंडोवरा ने की। उन्होंने बताया कि एमएसएमई सेक्टर देश की जीडीपी में लगभग 29% और निर्यात में 49% योगदान देता है, साथ ही यह कृषि के बाद रोजगार देने वाला सबसे बड़ा क्षेत्र है। उन्होंने छात्राओं को बैंकों द्वारा दिए जाने वाला सूक्ष्म, लघु ऋणों के बारे में जानकारी दी। साथ ही छोटे छोटे उद्योगों के द्वारा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया! व्याख्यान में एमएसएमई के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियां जैसे क्रेडिट कार्ड की कमी, तकनीकी गैप, बाज़ार तक पहुंच और नियामकीय अड़चनों पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में विषय वक्ता के रूप में मुख्य अतिथि अतिरिक्त सहायक अधिकारी (LIC) श्री मनीष तंवर को आमंत्रित किया गया।उन्होंने बताया कि देश की जीडीपी में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का योगदान है।इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी हैं।स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए बैंक देश भर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।बैंकों का लक्ष्य उद्यमियों को सहयोग देना और उनके कारोबार को आगे बढ़ाना है।वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर नरेंद्र कुमार वैष्णव ने एमएसएमई क्षेत्र में छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया और उन्हें इस क्षेत्र में कैरियर चुनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महिला नीति के समिति सदस्य उपस्थित रहे