🔥 TRENDING અદાણી ફાઉન્ડેશન દ્વારા ઉમરપાડા માં નવજ... Delhi HC Rejects Bail for Rapido Cab R... Azerbaijan Tourism Wraps Up Three-City... એરપોર્ટથી ભીમપોર ગેટ સુધીનો 60મીટર પહો... High Court Relief for Ex‑Serviceman De... સુરત સાયબર ક્રાઇમ સેલે ₹14.47 લાખની ઑન...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने पंचायत राज विभाग चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल की कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने जताया आभार

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 24 Nov 2026, 10:17 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अलवर भंवर जितेंद्र सिंह ने अपनी फेसबुक पर की पोस्ट
अलवर सहित पूरे राजस्थान में इन पंचायत चुनावों में कांग्रेस की ज़बरदस्त आंधी चली है। कल हमारे जीते हुए प्रत्याशी मिलकर पूरे प्रदेश में ज़िला प्रमुख और प्रधान के लिए वोटिंग कर राजस्थान को कांग्रेसमय बनाएंगे।

राजस्थान के पंचायत चुनाव परिणामों ने सत्ताधारी भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है और कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट व शानदार बहुमत दिया है।

Zila Parishad के 1,275 wards में से कांग्रेस ने 794 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं Panchayat Samiti की 7,543 सीटों में से 3,758 सीटों पर कांग्रेस विजयी रही है। 2021 के मुकाबले कांग्रेस ने जबरदस्त growth दर्ज की है और हमारे सदस्यों की संख्या में 122% की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के 41 Zila Parishads में से सत्ताधारी भाजपा सिर्फ़ 5 जगह बहुमत हासिल कर सकी है। साफ़ है कि राजस्थान की जनता ने भाजपा को सिरे से खारिज कर दिया है।

Vote share में भी कांग्रेस बहुत आगे रही। Zila Parishad चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से करीब 14 लाख वोट ज़्यादा मिले, और Panchayat Samiti में लगभग 13 लाख 31 हज़ार वोट ज़्यादा मिले। हमारे करीब 800 उम्मीदवार Zila Parishad सदस्य बने, जबकि भाजपा इसके आधे आँकड़े तक भी नहीं पहुँच पाई। Panchayat Samiti में कांग्रेस के 3,758 सदस्य जीते हैं और भाजपा 2,200 के आसपास सिमट गई।
आज कांग्रेस पूरे प्रदेश के 25 जिलों में Zila Pramukh और 229 पंचायत समिति में प्रधान बनाने की स्थिति में है।
आप अलवर को देखिए। ज़िला परिषद की 39 सीटों में से कांग्रेस ने 33 पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि भाजपा सिर्फ़ 4 पर सिमट गई। अलवर ज़िले की रामगढ़, मुबारिकपुर, गोविंदगढ़, कठूमर, खेड़ली-सौंखर, रैणी और राजगढ़ Panchayat Samitis में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है।

बहरोड़ की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक होने के बावजूद Zila Parishad के 26 wards में से 20 सीटें जीतकर कांग्रेस ने ताल ठोक दी, और भाजपा सिर्फ़ 5 wards में सिमट गई। खैरथल-तिजारा की 6 Panchayat Samitis, यानी तिजारा, टपूकड़ा, तातारपुर, मुंडावर, कोटकासिम और किशनगढ़बास, में भी कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है।

इन परिणामों ने यह ऐलान कर दिया है कि अलवर सहित पूरे राजस्थान की जनता अब भाजपा के बहकावे में कभी नहीं आएगी। इन शानदार नतीजों के लिए मैं अलवर, खैरथल-तिजारा, बहरोड़ सहित समूचे राजस्थान की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे सभी निर्वाचित सदस्य जनता के दिए इस mandate का सम्मान करेंगे
📲Get App