🔥 TRENDING सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजस्थान में 11 से 23 नवंबर तक मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह, 15 नवंबर को होंगे जिला स्तरीय सम्मेलन

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 11 Nov 2026, 07:49 PM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजस्थान में 11 से 23 नवंबर तक मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह, 15 नवंबर को होंगे जिला स्तरीय सम्मेलन

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने भाजपा कार्यालय में की प्रेस वार्ता, 23 नवंबर को वणेश्वर धाम में होगा भव्य समापन

अलवर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राजस्थान में 11 से 23 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय अलवर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

मदन दिलावर ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और शोषण के खिलाफ जनजातीय समाज को संगठित कर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2021 में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि गौरव सप्ताह के दौरान 14 नवंबर को जनजातीय स्मारकों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई के साथ दीपोत्सव होगा। 15 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर जनजाति स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल संबोधित करेंगे। इस दौरान शोभायात्रा निकालने के साथ जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

16 से 20 नवंबर तक शिक्षण संस्थानों में खेलकूद, निबंध और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। जनजातीय युवाओं के साथ संवाद, सांस्कृतिक मेले और सोशल मीडिया अभियान भी चलाए जाएंगे।

मदन दिलावर ने बताया कि 23 नवंबर को वणेश्वर धाम में विशाल जनजाति गौरव जनसभा के साथ सप्ताह का समापन होगा। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिसिंह मीणा, नरेश गोयल, जितेंद्र गोयल, सुनील चौधरी, कुश शर्मा और भाविक जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App