🔥 ट्रेंडिंग इंदौर नगर निगम के 4 साल पूरे: कांग्रेस... काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... मायोंग संग्रहालय खुला, असम के इतिहास क... 7‑सप्ताह का हाथी शावक राजा फ्रैक्चर पै... कांग्रेस ने चुनौती दी BJP को: 2016 से...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजस्थान अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में रक्षित ने 179 रन बनाकर रचा इतिहास

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 09 नव. 2026, 08:58 PM 👁 71
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर | राजस्थान अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में शहर के युवा क्रिकेट खिलाड़ी रक्षित श्रीमाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 179 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। रक्षित का यह स्कोर प्रतियोगिता का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। साथ ही यह सवाई माधोपुर की ओर से किसी भी टूर्नामेंट में अब तक का किसी खिलाडी द्वारा बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है। रक्षित के इस शानदार प्रदर्शन से जिले के क्रिकेट जगत मे ं खुशी की लहर है। उनके प्रदर्शन ने सवाई माधोपुर की क्रिकेट प्रतिभा को एक बार फिर प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है। रक्षित के कोच सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि रक्षित ने राजस्थान अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में 179 नों की बेहतरीन पारी खेलकर यह उपलब्ध ि हासिल की है। उन्होंन े कहा कि चैलेंजर ट्रॉफी के बाद राजस्थान अंडर-19 टीम का चयन किया जाना है। ऐस े में रक्षित का यह प्रदर्शन टीम मे ं चयन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
📲Get App