🔥 TRENDING Vishwak Sen's 'ENE Repeat' Sees Box Of... Century-Old Dispute Erupts Over Hill i... US Navy Ship Arrives in Tamil Nadu for... India Unveils First Indigenous H5N1 Va... MP Congress Reshuffles Leadership: Fou... सरकारी अस्पतालों में दवा संकट, आयुष्मा...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

राजनगर पुलिस ने चोला मंडलम फाइनेंस की मनमानी पर दो हाईवा वाहन जब्त किए

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 21 Nov 2026, 07:12 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस ने 4 जुलाई को कथित तौर पर जबरन उठाए गए दो हाईवा वाहन राजनगर के मनेंद्रगढ़ यार्ड से बरामद कर ली।

राजनगर पुलिस ने चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी की मनमानी पर कार्रवाई करते हुए दो हाईवा वाहन जब्त किए। ये वाहन 4 जुलाई 2026 को कथित तौर पर जबरन उठाए गए थे।

पुलिस ने लंबी मशक्कत के बाद मनेंद्रगढ़ यार्ड से इन वाहनों को बरामद किया। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों से पूछताछ की गई।

राजनगर पुलिस ने बताया कि वाहन की जब्ती के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कंपनी को अपने वित्तीय लेन‑देनों में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया।

अनूपपुर। चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई की है। दिग्विजय सिंह की दो हाइवा वाहनों को 4 जुलाई 2026 को कथित तौर पर अवैध तरीके से उठाकर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ स्थित यार्ड में रख दिया गया था। वाहन मालिक का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के लोगों ने दबाव और गुंडागर्दी करते हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया था।



इस मामले को लेकर वाहन मालिक को लंबे समय तक मशक्कत करनी पड़ी। लगातार प्रयासों और शिकायत के बाद आखिरकार राजनगर पुलिस ने आज मनेंद्रगढ़ यार्ड में रखे दोनों हाइवा वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जप्त कर लिया। मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



फाइनेंस कंपनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल



इस घटनाक्रम ने फाइनेंस कंपनियों द्वारा ऋण वसूली के नाम पर अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किस अधिकार से किसी वाहन को कथित तौर पर जबरन उठाकर दूसरे राज्य के यार्ड में रखा गया? क्या वाहन जब्ती के दौरान निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया था?



फिलहाल राजनगर पुलिस द्वारा दोनों हाइवा वाहनों को जप्त किए जाने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित फाइनेंस कंपनी के जिम्मेदार लोगों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
📲Get App