🔥 TRENDING Restaurant Owner Shot in Road‑Rage Inc... Patna Passport Office Launches Documen... Boondi villagers block Kota-Dausa high... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में चौथे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, दोपहर 1 बजे तक 53.2 प्रतिशत हुआ मतदान

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 16 Nov 2026, 07:56 PM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में चौथे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, दोपहर 1 बजे तक 53.2 प्रतिशत हुआ मतदान

राजाखेड़ा में चौथे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, दोपहर 1 बजे तक 53.2 प्रतिशत हुआ मतदान

राजाखेड़ा। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड में चौथे चरण के पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद नजर आईं। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

इसी क्रम में राजाखेड़ा तहसीलदार दीप्ति देव और अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरिराम मीणा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

दोपहर 1 बजे तक राजाखेड़ा में कुल 53.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 71,001 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद मतगणना होगी और देर शाम चुनाव परिणाम आने की संभावना है।
📲Get App