🔥 TRENDING Manipur: KCP Militant Killed in Encoun... માધુપુર બંદરે મોટી બોટ અને નાની માછીમા... Manipur’s Displaced Find Voice in Film... ધાંગધ્રા તાલુકાના નારીચાણામાં ગેરકાયદે... Meghalaya Aided School Teachers Ordere... NPP Backed CAA Only After Meghalaya Ex...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में चोरों का आतंक, पूर्व पार्षद सहित तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 10 Nov 2026, 12:06 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में चोरों का आतंक, पूर्व पार्षद सहित तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी

राजाखेड़ा धौलपुर


राजाखेड़ा में चोरों का आतंक, पूर्व पार्षद सहित तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने कस्बे में एक के बाद एक तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोरों ने पूर्व पार्षद गुलकंदी देवी के घर को भी निशाना बनाया, जहां से सोने-चांदी के आभूषणों सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरों ने अन्य दो घरों से मोबाइल व कीमती सामान को भी निशाना बनाया और चोरी कर कर ले गए

जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कई घरों में घुसपैठ की और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। एक ही रात में तीन चोरी की घटनाओं से कस्बे के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर चोरों की तलाश में जुटी है।
📲Get App