🔥 TRENDING जिला युवा महोत्सव में कला दिखान े का म... बांका के धोरैया थाना क्षेत्र में वित्त... चित्रों में उकेरे अधिकार और सपने, बालि... देवउठनी एकादशी आज... करौली जिले में 40... पीएम आवास योजना के कार्यो ं में तेजी ल... Juhararam choudhary
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

राजाखेड़ा में 20 वर्षीय विवाहिता के संदिग्ध अवस्था में हुई मौत,पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

✍️ Reporter: Jaypal Singh 🗓 20 Nov 2026, 07:55 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजाखेड़ा में 20 वर्षीय विवाहिता के संदिग्ध अवस्था में हुई मौत,पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

राजाखेड़ा में 20 वर्षीय विवाहिता के संदिग्ध अवस्था में हुई मौत,पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव घना का पुरा में आज एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है, इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार मृतका का शव घर में जमीन पर पड़ा हुआ मिला मृतका की शादी 22 नवम्बर 2025 को हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर राजाखेड़ा थाना पुलिस ने विवाहिता के शव को अपने कब्जे में लेकर कस्बे के शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया जहां पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान चांदनी पत्नी डोंगरसिंह सिंह निवासी घना के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मृतका के चाचा विजय सिंह की ओर से पीहर पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए राजाखेड़ा थाना पुलिस में शिकायती दी है,पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
📲Get App