🔥 TRENDING Pakistani Minister Arrives in New Delh... 13-Year-Old Dies in Bulldozer Accident... Raghopur Gets Direct Link to Patna: Br... Bihar Govt Removes KS Dwivedi as Polic... Githori Villagers Protest Against Pond... कल वकीलों का प्रदर्शन,आज नगर निगम कर्म...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

रोहिड़ा में मंडोवर परिहार परिवार का वार्षिक आयोजन: रणजीत परमार के भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु

✍️ Reporter: Tarachand 🗓 12 Nov 2026, 09:45 AM 👁 108
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रोहिड़ा (सिरोही)। स्थानीय मंडोवर परिहार परिवार (मेघवाल) द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भाई दूज के पावन पर्व पर कुलदेवी श्री गाजण माता की महाप्रसादी एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। बुधवार (11 नवंबर) को आयोजित इस धार्मिक समारोह में बड़ी संख्या में समाज बंधुओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भजन संध्या रही, जिसमें प्रसिद्ध गायक रणजीत परमार ने गणपति वंदना के साथ भजनों की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कुलदेवी श्री गाजण माता की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। रात्रिकालीन भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालु माताजी के भजनों की धुन पर नाचते-झूमते नजर आए।
​आयोजन के दौरान माताजी के गगनभेदी जयकारों और भक्ति संगीत से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा। इससे पूर्व दिन में कुलदेवी की विशेष पूजा-अर्चना कर महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें परिवारजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त मंडोवर परिहार परिवार के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
📲Get App