🔥 TRENDING 19-Year Fugitive Terrorist Apprehended Rehabilitation Center Helps Accident S... Traffic Police to Investigate Non-Fata... Two Children Among Six Killed in Separ... Amit Shah Condemns Terrorism on 26/11... Sule Asks Fadnavis to Become Pune Guar...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रोहतक में खूनी गैंगवार, मिलन ढाबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 युवकों की गोली मारकर हत्या

✍️ Reporter: ashif 🗓 27 Nov 2026, 02:42 AM 👁 36
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव खरावड़ के समीप स्थित मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग कर 4 युवकों की हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे जिले में हड़कंप मच गया. वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
मृतकों में तीन युवक झज्जर जिले के गांव डीघल और एक युवक बेरी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक हिमांशु झज्जर के बेरी का रहने वाला था, जबकि रिंकू, विनीत, यश झज्जर के डीघल गांव के रहने वाले थे. मृतकों के परिजनों का कहना है कि युवकों की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. वे केवल खाना खाने के लिए ढाबे पर गए थे.
सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित सहित जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
पुलिस के मुताबिक देर रात चारों युवक मिलन ढाबे पर खाना खाने के लिए आए थे. इसी दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग में चारों युवकों की जान चली गई. घटना के चलते ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई.

हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए CIA, स्पेशल सेल और FSL की टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस वारदात से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को हिमांशु भाऊ और सन्नी रिटोलिया के बीच चल रही गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके अलावा पिछले दिनों झज्जर जिले के गांव डीघल में हुए एक युवक के हत्याकांड से भी इस वारदात के तार जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक किसी गैंग की संलिप्तता को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वहीं हत्या की सूचना मिलते ही उनके परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण रोहतक पीजीआई पहुंचे. पीजीआई परिसर में माहौल गमगीन बना हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात है.

आईजी समरजीत सिंह ने बताया कि कुछ शूटरों ने फायरिंग की जिसमें 4 व्यक्तियों की मौत हुई है. इन्वेस्टिगेशन जारी है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया पर आई पोस्ट को भी वेरीफाई किया जा रहा है, साथ ही इंटरगैंग राइवेलरी वाले एंगल पर भी जांच की जा रही है.
📲Get App