🔥 TRENDING Chief Minister Reviews IT Department,... Mission YUVA J&K inks MoU with Central... BSF Constable Dies After Collapsing in... Two arrested in Gujarat drug raid, wom... Uttarakhand CM Pushkar Dhami sends Iga... SUV crashes into auto‑rickshaw, kills...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रिफाइन लदे ट्रक में लगी भीषण आग

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 06 Nov 2026, 06:42 AM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्वी चंपारण जिला जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र के एन एच 28ए पर सिंधिया रेलवे गुमटी ओवर ब्रिज के पास सिंधिया सागर गांव के पास रिफाइन लदे ट्रक में लगी आग चालक ने कूद कर बचाई जान

पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
रिफाइन लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
बंजरिया, पूर्वी चंपारण
बंजरिया थाना क्षेत्र के एनएच 28ए पर गुरुवार कि देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिंघिया गुमटी रेलवे ओवरब्रिज के समीप सिंघिया सागर गांव के पास रिफाइन तेल से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा। जानकारी के अनुसार, ट्रक नेपाल के बीरगंज से रिफाइन लेकर झारखंड के धनबाद और बोकारो जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान चालक का हाथ झुलस गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 और थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दो दमकल गाड़ियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक ट्रक का केबिन और अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घायल चालक की पहचान पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित बानू छापर निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है। उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
📲Get App