🔥 TRENDING Delhi Suffers Severe Smog, AQI Rises t... Delhi Man Sentenced to Life for Strang... Delhi Court Grants Bail to Drone Parts... 2 साल पुरानी कार की कीमत 2,00,000 रुपय... प्रधानमंत्री ने किया पताही हवाई अड्डा... फेसबुक पर नाबालिग बालक का अश्लील वीडिय...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पियरपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Nov 2026, 04:28 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला के पालीगंज अनुमंडल के पियरपुरा थाना क्षेत्र में एक किसान कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

पालीगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना:पालीगंज में संदिग्ध परिस्थिति में किसान की मौत,घर के पीछे खेत में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका।

पालीगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत पियरपुरा थानाक्षेत्र के पियरपुरा गांव में शनिवार को खेत में संदिग्ध परिस्थिति में एक किसान का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने को स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां घटना की जानकारी FSL टीम को दिया गया ।
मृतक किसान की पहचान पियरपुरा गांव निवासी 61 वर्षीय चंद्र विजय सिंह के रूप में बताई जारही है।

इधर मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या कि आशंका जताई है।


जानकारी के अनुसार मृतक के किसान चंद्र विजय सिंह शुक्रवार की शाम को वह घर से शोच के लिए निकले थे लेकिन रात तक वह घर वापस नहीं लौटे। शनिवार की सुबह में ग्रामीणों के द्वारा जानकारी परिवार को मिली कि उनका शव उनके घर के पीछे के खेत में पड़ा हुआ है
हालांकि मृतक युवक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान अभी तक नहीं दिखे हैं लेकिन परिवार के लोगों ने हत्या की अशंका जताई है।


थानाप्रभारी पूजा राठी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिली कि पियरपुरा गांव के खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ।मृतक की पहचान चंद्र विजय सिंह के रूप में हुई है परिवार के लोगों से जानकारी मिली कि मृतक कल शाम से घर से शौंच के लिए निकले थे।लेकिन वापस नहीं लौटे। हालांकि मौत कैसे और कब हुई है अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है फिलहाल FSL टीम को जानकारी दिया गया है जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा की हत्या है या हादसा क्योंकि घटनास्थल के पास बिजली का दो पोल भी गिरा हुआ है।हो सकता है कही बिजली के तार के संपर्क में आने से मौत हुई हो।
📲Get App