🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित मीना बाजार में फुड डिपार्टमेंट कि बड़ी कार्रवाई गुड कारोबारी कि दुकान बंद कराई

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 03:45 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित मीना बाजार में फुड डिपार्टमेंट कि बड़ी कार्रवाई मीना बाजार में बंद करवाई गुड़ कि दुकान

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के पटना सिटी के मीना बाजार
छठ महापर्व से पहले पटना में फूड डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, मीना बाजार में गुड़ कारोबारी की दुकान बंद कराई गई,

पटना सिटी के आलमगंज थाना अंतर्गत मीना बाजार में छठ महापर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुड़ बेचने वाले कारोबारी संजीव की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने गुड़ के नमूने लेकर जांच के लिए सील किए। इस कार्रवाई के बाद बाजार के कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे।
फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गुड़ कारोबारी संजीव के पास गुड़ बेचने का वैध लाइसेंस नहीं है। दुकान में रखे मीठे गुड़ में अनियमितता पाई गई है। इसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App