🔥 TRENDING Fog alert extended for Punjab, Haryana... Haryana Homemaker Becomes Certified Dr... Delhi High Court Rejects Challenge to... 102 hectares of encroached forest clea... Closed Coal Mines in Chhattisgarh to R... Jathedar Kuldeep Singh Gadgajj Urges H...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पटना में जद (यू) कार्यकर्ताओं से मिले नितीश कुमार, दी मार्गदर्शन

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 24 Oct 2026, 04:20 PM 👁 71
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज पटना में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री नितीश कुमार ने आज पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड पर बने अपने आवास पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और विभिन्न विषयों पर उनकी बातों को ध्यान से सुना।

श्री कुमार ने कार्यकर्ताओं की बातों को सुनते हुए उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस अवसर पर जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में पार्टी के उपनेता श्री ललन सर्राफ, श्री लोकप्रकाश सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App