🔥 ट्रेंडिंग નંદલાવ ગામમાં ટીબી સ્ક્રીનિંગ કેમ્પ: 1... दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एक्शन स्टार के... डिजिटल कैमरा वर्ल्ड ने 2026 का सर्वश्र... एस.एस. राजामौली ने दुलक़र सलमान की 'आक... समिट होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स बने प्रथम स... सिक्किम में सोने के दाम बढ़े: 20 नवम्ब...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पटना के खगौल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 18 गिरफ्तार, तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू
अपराध

पटना के खगौल में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल से 18 गिरफ्तार, तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू

✍️ रिपोर्टर: Ankit Raj 🗓 16 जुल. 2026, 12:26 PM 👁 159
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पटना के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत खगौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। त्रिभुवन मोड़ स्थित द ड्रैगन होटल में गुप्त सूचना के आधार पर की गई संयुक्त छापेमारी में होटल संचालकों, एक महिला दलाल तथा ग्राहकों समेत कुल 18 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, तीन नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

यह कार्रवाई दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में खगौल और रूपसपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से बड़ी संख्या में कंडोम, सेक्स वर्धक दवाइयां तथा 40 हजार रुपये से अधिक नकद बरामद किए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिग लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लाकर देह व्यापार में धकेला गया था। मामले में पुलिस ने दो होटल संचालकों और एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

दानापुर एसडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि रेस्क्यू की गई तीनों नाबालिग लड़कियों को बाल संरक्षण संबंधी प्रावधानों के तहत सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सेक्स रैकेट के पूरे नेटवर्क और इसके पीछे सक्रिय लोगों की भूमिका की गहन जांच में जुटी है।


बाईट- दानापुर SDPO 2 अमरेंद्र कुमार झा कि है
📲Get App