🔥 TRENDING આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત... Babil Khan: Being a Celebrity Is a Ful... આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત... Sharad Kapoor Shares Support from Shah... Bollywood Hungama Explores the Art of... આસામના ગુવાહાટી ખાતે વાઇબ્રન્ટ ગુજરાત...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पास्को मोटर्स पर बिलिंग विवाद: ग्राहक ने बिना GST विवरण वाली पर्ची की शिकायत

✍️ Reporter: Suraj pal sharma 🗓 18 Nov 2026, 10:54 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंबाला के पास्को मोटर्स सर्विस सेंटर में ग्राहक को दी गई पर्ची पर GSTIN, कंपनी का नाम और GST राशि का विवरण नहीं होने के कारण विवाद उत्पन्न हुआ।

अंबाला के पास्को मोटर्स सर्विस सेंटर में वाहन की सर्विस करवाने के बाद ग्राहक को दी गई बिल की पर्ची चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्राहक का आरोप है कि पर्ची पर न तो GSTIN नंबर दर्ज है और न ही GST की राशि का कोई अलग विवरण दिया गया है, तथा पर्ची पर पास्को मोटर्स या टाटा मोटर्स का नाम स्पष्ट रूप से नहीं दिखता।

पर्ची में वाहन नंबर HR37F4242 और सर्विस की तारीख 18 नवंबर 2026 लिखी गई है। इसमें स्पेयर पार्ट्स की कुल कीमत ₹3,784 दर्शाई गई है, जबकि हाथ से ₹4,197 की कुल राशि लिखी गई है। ग्राहक के अनुसार, ₹350 वॉशिंग चार्ज और GST मिलाकर ₹413 अतिरिक्त लिए गए हैं। ग्राहक ने कुल ₹4,200 नकद भुगतान किया।

ग्राहक का सवाल है कि जब सर्विस के नाम पर भुगतान लिया जा रहा है तो उसकी विधिवत GST बिलिंग और सर्विस सेंटर की पूरी पहचान बिल पर क्यों नहीं दी गई? ग्राहक का कहना है कि बिल पर कंपनी का नाम, GSTIN, टैक्स का विवरण और भुगतान की पूरी जानकारी होना जरूरी है, ताकि ग्राहक के पास भुगतान का प्रमाण रहे।

इस मामले में ग्राहक ने पास्को मोटर्स प्रबंधन से स्पष्टीकरण देने और विधिवत GST टैक्स इनवॉइस उपलब्ध करवाने की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या पास्को मोटर्स प्रबंधन इस बिलिंग व्यवस्था की जांच करवाकर ग्राहकों को पारदर्शी बिल उपलब्ध करवाएगा।
📲Get App