🔥 ट्रेंडिंग लुधियाना में रोड रेज में रेस्तरां मालि... पटना पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेज़ स... बूंदी में जमीन विवाद में भतीजे की हत्य... दाहोद के त्विषा चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल मे... When Will Government Schools Be Freed... हिमंत ने दिल्ली में विदेश मंत्री से मु...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने स्थानीय दुकानदारों से की स्वदेशी निर्मित सामान की खरीदारी,दी दीपावली की शुभकामनाएं

✍️ रिपोर्टर: Mohammed Saleem Ansari 🗓 07 नव. 2026, 06:00 PM 👁 91
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने स्थानीय दुकानदारों से की स्वदेशी निर्मित सामान की खरीदारी,दी दीपावली की शुभकामनाएं
रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वदेशी अभियान महात्मा गांधी के निर्देशानुसार आजादी के बाद से पूरे देश में चला जा रहा है,जिसका लाभ हमारे स्थानीय लोग उठाकर अपनी जीविका चलाते हैं।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने दीपावली के अवसर पर रुड़की के विभिन्न बाजारों में स्वनिर्मित दीपावली उपयोग के सामान तथा घरेलू सामान खरीदा और उनको मिष्ठान वितरित करके दीपावली की बधाई दी।उन्होंने कहा कि असली भारत की पहचान हमारे लघु उद्योगों,कृषि तथा स्वावलंबी परियोजनाओं में बनने वाले सामान्य वस्तुओं से भी होती है।उन्होंने नगर वासियों से अपील की कि छोटे-छोटे स्वनिर्मित दुकानों पर लगने वाले सामान को अधिक से अधिक खरीदें ताकि स्थानीय सामान बेचने वाले लोगों को लाभ मिल सके।उन्होंने विभिन्न स्टालों पर जाकर मिष्ठान वितरित की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी।
📲Get App