🔥 TRENDING सातासमुद्रापार खडवलीच्या लेकीचा डंका!... Fog alert extended for Punjab, Haryana... Haryana Homemaker Becomes Certified Dr... Delhi High Court Rejects Challenge to... 102 hectares of encroached forest clea... Closed Coal Mines in Chhattisgarh to R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
प्रशासनिक फेरबदल: जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का तबादला, समीर होंगे नए डीएम
Local

प्रशासनिक फेरबदल: जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का तबादला, समीर होंगे नए डीएम

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Sep 2026, 06:38 AM 👁 105
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समीर वर्मा को मिली जालौन के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी, पांच वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

उरई, जालौन। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की है। इस फेरबदल में जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय का भी तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी जालौन को स्थानांतरित कर जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। वहीं समीर वर्मा जो वर्तमान में विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को के पद पर कार्यरत हैं, अब उनको नया जिलाधिकारी जालौन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आकांक्षा राना, नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को की जिम्मेदारी दी गई है। बी. सुदन, मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी को नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी बनाया गया है। वहीं पंकज वर्मा, सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी के पद पर तैनाती दी गई है। तबादले के बाद नई जिम्मेदारियां
राजेश कुमार पाण्डेय — जिलाधिकारी जालौन से जिलाधिकारी बहराइच
समीर — जिलाधिकारी जालौन
आकांक्षा राना — विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग एवं प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को बी. सुदन — नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी पंकज वर्मा — मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी
जालौन में नए जिलाधिकारी के रूप में समीर की तैनाती के साथ जिले के प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा।
📲Get App