🔥 TRENDING Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:... Resident Doctors in Jammu & Kashmir GM...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र स्थित संत पीटर्स हाई स्कूल (हिंदी माध्यम), पूर्णिया में आयोजित 19वें राष्ट्रीय कुड़ुख भाषा सम्मेलन में आज मुख्य अत

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Nov 2026, 11:34 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि किसी समाज की पहचान, इतिहास और उसकी सांस्कृतिक आत्मा होती है। कुड़ुख जैसी समृद्ध जनजातीय भाषा और संस्कृति को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है

पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र स्थित संत पीटर्स हाई स्कूल (हिंदी माध्यम), पूर्णिया में आयोजित 19वें राष्ट्रीय कुड़ुख भाषा सम्मेलन में आज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, समाज के प्रबुद्धजनों एवं कुड़ुख भाषा-संस्कृति से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए हमारी समृद्ध भाषाई विरासत, आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन के संरक्षण एवं संवर्धन पर अपने विचार साझा किए।
भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि किसी समाज की पहचान, इतिहास और उसकी सांस्कृतिक आत्मा होती है। कुड़ुख जैसी समृद्ध जनजातीय भाषा और संस्कृति को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विविधता को मजबूत करने के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देते हैं। इस गरिमामय आयोजन में आमंत्रित कर स्नेह और सम्मान देने के लिए आयोजक समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
📲Get App