🔥 TRENDING Bengal Clinches SMAT 2026 Victory Over... Tinsukia Rallies Against Siang Dam; Ar... Assam Rifles Seizes 70 MT of Coal Tran... J&K Govt Approves Rs 9.85 Crore Street... Iltija Mufti demands probe into JKSSB... Mirwaiz Urges Govt to Release Last Yea...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-35, मुंशी बाड़ी स्थित संत थॉमस हाई स्कूल के मैदान में आयोजित वैश्विक क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बि

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Nov 2026, 12:36 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-35, मुंशी बाड़ी स्थित संत थॉमस हाई स्कूल के मैदान में आयोजित वैश्विक क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट में आज शामिल

पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-35, मुंशी बाड़ी स्थित संत थॉमस हाई स्कूल के मैदान में आयोजित वैश्विक क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट में आज शामिल होकर फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर दोनों टीमों के कप्तानों एवं सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उपस्थित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व, युवाओं की प्रतिभा और खेल के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के अवसरों पर चर्चा की। खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, एकता और टीम भावना का भी प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के प्रतिभाशाली युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिले। इस शानदार आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
📲Get App