🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत के० नगर प्रखंड के काझा कोठी छठ घाट पर स्थानीय लोगों की अपील पर पहुंचकर वहां की तैयारियों

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Nov 2026, 11:39 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आखिर प्रशासन की तैयारी कहां है? लाखों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। हमने जिलाधिकारी से इस पूरे

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के धमदाहा विधानसभा अंतर्गत के० नगर प्रखंड के काझा कोठी छठ घाट पर स्थानीय लोगों की अपील पर पहुंचकर वहां की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह देखकर निराशा हुई कि महापर्व छठ जैसे महत्वपूर्ण अवसर के बावजूद घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
आखिर प्रशासन की तैयारी कहां है? लाखों श्रद्धालु आस्था के इस महापर्व में घाटों पर पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। हमने जिलाधिकारी से इस पूरे मामले की तत्काल जांच कराने, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और सभी छठ घाटों पर युद्धस्तर पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है।
छठ केवल पर्व नहीं, बिहार की आस्था, संस्कृति और अस्मिता है। श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
📲Get App