🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी विधानसभा अंतर्गत बड़हरा कोठी प्रखंड की निपनिया पंचायत के मकुर्जान गांव, वार्ड संख्या-07 में बीते दिनों भीष

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Nov 2026, 12:33 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने की पहल की। वहीं, अगलगी में डीजे गंवाने वाले माखन कुमार जी को अलग से 10 हजार रुपये उनके बैंक

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के बनमनखी विधानसभा अंतर्गत बड़हरा कोठी प्रखंड की निपनिया पंचायत के मकुर्जान गांव, वार्ड संख्या-07 में बीते दिनों भीषण अगलगी की घटना में पांच परिवारों के घर जलकर राख हो गए थे। इस हादसे में डीजे, मोटरसाइकिल सहित घरों में रखे कई कीमती सामान भी नष्ट हो गए। आज पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी और अपनी ओर से प्रत्येक परिवार को तत्काल 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही कल साड़ी, बर्तन एवं अन्य जरूरी घरेलू सामग्री भिजवाने का आश्वासन दिया।
बड़हरा कोठी के अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने की पहल की। वहीं, अगलगी में डीजे गंवाने वाले माखन कुमार जी को अलग से 10 हजार रुपये उनके बैंक खाते में भेजने का आश्वासन दिया। हमारा मानना है कि राजनीति पद और प्रतिष्ठा के लिए नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों के साथ खड़े रहने का माध्यम है।
📲Get App