अपराध
पूर्णिया के चंपानगर थाना कि पुलिस ने चोरी कि घटना का किया सफल उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार। चोरी के कई समान बरामद
पूर्णिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
पूर्णिया के चम्पानगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, शादी समारोह में गए एक परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में न सिर्फ आरोपी धर दबोचा गया, बल्कि चोरी हुआ सारा सामान और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। दरअसल मामला पूर्णिया जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगनी वार्ड नंबर 3 का है। जानकारी के मुताबिक, बीते 26 नवंबर की रात मुन्नी देवी अपने पति जितेंद्र कुमार मेहता और पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई हुई थीं। घर सूना पाकर रात करीब 11 बजे चोरों ने घर में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया। चोर बक्से से एक जोड़ी चांदी की पायल, लॉकेट लगी दो चांदी की सिकड़ी, दो चांदी की राखी और एक एलईडी टीवी लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर 27 नवंबर को चम्पानगर थाने में कांड दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 डॉ. गौरव कुमार की निगरानी में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी करते हुए इसी वार्ड के रहने वाले उगनारायण मेहता के 19 वर्षीय पुत्र आरोपी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई चांदी की पायल, दोनों लॉकेट वाली सिकड़ी, दोनों राखी और एलईडी टीवी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी जब्त कर ली गई है।