🔥 TRENDING అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे... शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग... New Zealand Surges to 317 at Lunch on... Nepal Prime Minister Balendra Shah to...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुराने बर्तन नए बनाने का झांसा देकर महिला फरार, वार्ड 52 में कई परिवारों के बर्तन लेकर हुई लापता

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 18 Nov 2026, 11:32 AM 👁 271
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुराने बर्तन नए बनाने का झांसा देकर महिला फरार, वार्ड 52 में कई परिवारों के बर्तन लेकर हुई लापता

हनुमानगढ़ जंक्शन। शहर के सुरेशिया क्षेत्र के वार्ड नंबर 52 में पुराने बर्तनों को नया जैसा बनाने का झांसा देकर एक महिला द्वारा मोहल्ले के कई परिवारों से बर्तन ले जाने और वापस नहीं लौटने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला क्षेत्र में पहुंची और पुराने बर्तनों को नया जैसा चमकाने अथवा बनाने का भरोसा दिलाकर मोहल्लेवासियों से बर्तन एकत्रित कर लिए। महिला की बातों पर विश्वास करते हुए कई परिवारों ने अपने घरेलू बर्तन उसे सौंप दिए। लेकिन बर्तन लेकर जाने के बाद महिला दोबारा वापस नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों के पास संबंधित महिला की तस्वीर भी उपलब्ध है। मोहल्लेवासियों ने महिला की पहचान करने और उसके बारे में जानकारी रखने वाले लोगों से सहयोग की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने आमजन से भी सावधानी बरतने की अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति को बिना पूरी जानकारी और पहचान के अपने घरेलू सामान न सौंपें।

स्थान: वार्ड नंबर 52, सुरेशिया, हनुमानगढ़ जंक्शन।
📲Get App