🔥 TRENDING विज्ञान फाउंडेशन की 30 छात्राओं ने किय... Dhanush Wins Entertainment Popular Cho... Anil Ravipudi Promotes Vidudala's Firs... Tamil Director Vetrimaaran Faces Criti... Njodi Film Shooting Completed; Hashir’... Manipur Governor Urges Preservation of...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

प्रेम प्रसंग में युवक कि हत्या

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Nov 2026, 12:55 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुर्वी चंपारण जिला के चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा बहुआरा गांव में प्रेम प्रसंग में युवक कि हत्या

पूर्वी चम्पारण से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, तलवार से हमले के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दपूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा बहुआरा गांव में प्रेम-प्रसंग औरहत्या शादी को लेकर उपजे विवाद में 19 वर्षीय युवक सुबोध कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलगेंड साह के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, उसकी चचेरी बहन की शादी तय हुई थी। इसी बीच सामने के घर में रहने वाले संजय साह ने शादी तय हुए लड़के वालों को फोन कर धमकी दी कि यदि शादी हुई तो उनके लड़के को जान से मार दिया जाएगा। बताया गया कि लड़के वालों ने इस धमकी की जानकारी लड़की पक्ष को दी। इसके बाद सुबोध कुमार मामले की जानकारी लेने और संजय साह से बात करने पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि संजय साह ने तलवार से सुबोध के हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के दौरान सुबोध ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई मुनील साह और चाचा विनोद साह ने घटना के संबंध में जानकारी दी।



बाईट विनोद साह,मृतक के चाचा

बाईट ............. मुनील साह,मृतक के भाई
📲Get App