🔥 ट्रेंडिंग लक्ष्मीपूजनाच्या दिवशी हडपसरमध्ये ४७ ल... एएमडी के शेयर प्रीमार्केट में 5% गिरे भारत ने सितंबर में अमेरिकी ट्रेजरी होल... हैदराबाद में सोने की कीमतें 20 नवंबर,... तेलंगाना ने जारी किया नया कर्मचारियों... अनिल सरिन ने कहा कांग्रेस ने जमीनी विश...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी,

✍️ रिपोर्टर: Prabhu Lal Gurjar 🗓 26 अक्टू. 2026, 08:32 PM 👁 518
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी,

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद

आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी, युवक की मौत

इको कार में आए हमलावरों ने पीठ पर किया वार, नीचे गिरते ही मौके पर तोड़ा दम, अस्पताल में जुटी भीड़



आमेट उपखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। आमेट के सरदारगढ़ स्थित कांकरोली रोड पर शाम को चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार इको कार में सवार होकर आए हमलावरों ने युवक पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही युवक नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान दलपत सिंह के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव को आमेट अस्पताल लाया गया, जहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही आमेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
📲Get App