🔥 TRENDING भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे... शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग... New Zealand Surges to 317 at Lunch on... Nepal Prime Minister Balendra Shah to... Kerala Lottery SK 78 Results Declared:...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी,

✍️ Reporter: Prabhu Lal Gurjar 🗓 26 Oct 2026, 08:32 PM 👁 517
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी,

प्रभु गुर्जर/ आमेट - राजसमंद

आमेट से बड़ी खबर: सरदारगढ़-कांकरोली रोड पर चाकूबाजी, युवक की मौत

इको कार में आए हमलावरों ने पीठ पर किया वार, नीचे गिरते ही मौके पर तोड़ा दम, अस्पताल में जुटी भीड़



आमेट उपखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। आमेट के सरदारगढ़ स्थित कांकरोली रोड पर शाम को चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना हुई है।

जानकारी के अनुसार इको कार में सवार होकर आए हमलावरों ने युवक पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगते ही युवक नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान दलपत सिंह के रूप में हुई है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव को आमेट अस्पताल लाया गया, जहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

फिलहाल हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही आमेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
📲Get App