🔥 TRENDING वेजालपुर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में क... ಬೆಂಗಳೂರು ಮಹಾಲಕ್ಷ್ಮೀಪುರಂ ನಿವಾಸಿ ನರಸಹನುಮ... 57th International Film Festival of In... Real Madrid Secures Aurelien Tchouamen... Nagaland Filmmaker Theja Rio Named in... Manipur MLA Sapam Kunjakeshwor Singh P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

परी माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 12 Nov 2026, 10:13 AM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर परी माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन*
*दीपावली से भाई दूज तक सुबह 5 बजे से लगा श्रद्धालुओं का तांता, *हिंदू-मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों की अटूट आस्था का केंद्र है खैरथल का परी माता मंदिर*

खैरथल हीरालाल भूरानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया (भाई दूज) के पावन अवसर पर खैरथल शहर में स्थित परी माता मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरी दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले इस मंदिर में दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में प्रातः 5 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक लगातार जारी रहा। महिला, पुरुषों और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में धोक लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर में विवाह योग्य युवक-युवतियों की शादी से पूर्व जात लगाने की धार्मिक परंपरा निभाने के लिए भी बड़ी संख्या में परिजन अपने बच्चों को लेकर पहुंचे। इस दौरान आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। छोटे बच्चों को लेकर भी बड़ी संख्या में परिवार माता के दरबार में पहुंचे और अपनी मान्यताओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया।
*सभी धर्मों की आस्था का अनूठा संगम*
परी माता मंदिर की सबसे विशेष बात यह है कि यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोग पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। स्थानीय लोग माता को परी माता के नाम से पुकारते हैं, वहीं ग्रामीण परिवेश के लोग इन्हें मावली माता के नाम से जानते हैं। अलग-अलग धर्मों और समाजों के लोगों की एक समान आस्था इस मंदिर को क्षेत्र में विशेष पहचान दिलाती है। यही वजह है कि यह मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास का भी प्रतीक बना हुआ है।
चुनरी, नारियल, चूड़ी और मिट्टी की कुंडी में चढ़ाया जाता है प्रसाद
माता के दरबार में प्रसाद चढ़ाने की भी अपनी विशेष परंपरा है। श्रद्धालु चुनरी, नारियल, चूड़ी, काजल और बिंदी माता को अर्पित करते हैं। इसके साथ ही मिट्टी की कुंडी में माता का प्रसाद चढ़ाने की परंपरा भी वर्षों से चली आ रही है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के अनुसार प्रसाद चढ़ाकर माता से परिवार की खुशहाली और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
*बच्चों की तकलीफ दूर होने को लेकर भी जुड़ी हैं धार्मिक मान्यताएं*
क्षेत्र के श्रद्धालुओं में ऐसी मान्यता है कि जिन छोटे बच्चों को उल्टी-दस्त, चर्म रोग अथवा अन्य शारीरिक परेशानियां होती हैं, उनके परिजन माता के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। कुछ परिजन ऐसे बच्चों को भी यहां लेकर पहुंचते हैं, जिन्हें देखने, बोलने या अन्य शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि माता के दरबार में सच्चे मन से प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगने से बच्चों की परेशानियां दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। विशेष रूप से बुधवार और शनिवार को प्रसाद चढ़ाने की परंपरा को लेकर भी लोगों में गहरी आस्था है।
खैरथल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में परी माता मंदिर को एक बड़े धार्मिक आस्था स्थल के रूप में माना जाता है। दीपावली से भाई दूज तक मंदिर में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि माता के प्रति लोगों का विश्वास और श्रद्धा पीढ़ियों से कायम है। विभिन्न धर्मों के लोगों को एक साथ जोड़ने वाला यह मंदिर खैरथल की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र बना हुआ है।
📲Get App