रक्षा
पुलिस लाइन्स उरई में ‘रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का सफल आयोजन, आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा
जन-धन की सुरक्षा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा मुख्य उद्देश्य, नागरिकों को भी बताए गए सुरक्षा के उपाय
उरई (जालौन)। दिनांक 22 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन्स उरई में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत की उपस्थिति में ‘रेड/ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज 2026’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से हवाई हमले की चेतावनी, आपदा अथवा किसी भी आकस्मिक आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों की तैयारियों, संसाधनों की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली (Quick Response System) का व्यावहारिक परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कमल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस के जवान तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मॉक एक्सरसाइज के दौरान एसडीआरएफ और फायर सर्विस की इमरजेंसी यूनिट द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इसमें पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया। इस दौरान आम नागरिकों और बच्चों ने भी प्रतिभाग कर सुरक्षा संबंधी जानकारियां प्राप्त कीं।
अभ्यास के उपरांत पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को देखते हुए यह परखना आवश्यक है कि किसी भी आकस्मिक घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए हमारी सभी एजेंसियां कितनी तैयार हैं। इसी उद्देश्य से यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित करना, उपलब्ध संसाधनों की कार्यक्षमता का आकलन करना और किसी भी आपदा अथवा आकस्मिक घटना के समय जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस दौरान नागरिकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि कभी हवाई हमले या किसी अन्य प्रकार की आपात स्थिति की आशंका हो तो सबसे पहले स्वयं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर छिपना चाहिए तथा आसपास के लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए जागरूक करना चाहिए। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को आपदा प्रबंधन, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में समय पर सही कदम उठाना और सभी एजेंसियों का आपसी समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है।