🔥 TRENDING Temperatures Rise in J&K as Srinagar M... Delhi Metro extends Magenta Line hours... Gwalior Police Register Case Against D... Jaipur businessmen duped of Rs 3.75 cr... Congress Leads Rajasthan Panchayat Ele... 7-Year-Old Girl Dies After Eating Nood...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस के द्वारा जारी सूचना के अनुसर मृत्यु की पहचान सिबुल इस्लाम पुत्र मकबूल हुसैन के रूप में बताई गई

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 18 Nov 2026, 11:28 PM 👁 44
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस के अनुसर 10 नवंबर 2026 को सिबुल इस्लाम अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गया उन्हें तत्काल अस्पताल में प्यार के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई

जयपुर। खो नागोरियान थाना पुलिस ने एक मृतक के परिजनों और वारिसों की तलाश के लिए आमजन से मदद की अपील की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार मृतक की पहचान शिबाबुल इस्लाम पुत्र मकबूल हुसैन के रूप में बताई गई है।

पुलिस के अनुसार 10 नवंबर 2026 को शिबाबुल इस्लाम अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताया गया है कि मृतक जयपुर में अकेले रहते थे और उनके परिवार या किसी अन्य परिचित व्यक्ति की जानकारी नहीं मिल पाई है।

इस संबंध में खो नागोरियान थाना पुलिस ने मर्ग संख्या 55/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अब मृतक के परिजनों और वारिसों की तलाश कर रही है, ताकि नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

मृतक की पहचान के लिए हुलिया जारी

- नाम: शिबाबुल इस्लाम पुत्र मकबूल हुसैन
- उम्र: करीब 52 वर्ष
- कद: लगभग 5.5 फीट
- लिंग: पुरुष
- रंग: सांवला
- शारीरिक बनावट: मध्यम
- बाल: काले और हल्के लंबे
- मूंछ: काली
- कपड़े: नीली टी-शर्ट, जिस पर अंग्रेजी में UNBEATABLE लिखा हुआ है तथा चॉकलेटी रंग की पैंट।
- विशेष पहचान: दाहिने हाथ पर उर्दू में अल्लाह और 786 लिखा हुआ है।

खो नागोरियान थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक को पहचानता है या उसके परिवार और रिश्तेदारों के बारे में जानकारी रखता है, तो तुरंत खो नागोरियान थाना पुलिस से संपर्क करें।

पुलिस की अपील है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मृतक के परिजनों तक जानकारी पहुंच सके और उन्हें अपने परिवार के सदस्य का पता चल सके।
📲Get App