राजनीति
पुलिस झण्डा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगाया गया पुलिस कलर, डीजीपी राजीव कृष्ण ने किया सम्मानित
गौरवशाली विरासत, अदम्य शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज, पुलिस झण्डा दिवस पर सम्मान और समर्पण का संदेश।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आज 23 नवम्बर 2026 को ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके सरकारी आवास पर पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया।
इस अवसर पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश एवं जीएसओ टू डीजीपी के.एस. इमैन्युअल भी उपस्थित रहे।
पुलिस झण्डा दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा, अदम्य शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज पुलिस बल के समर्पण, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को दर्शाता है। इस अवसर पर पुलिस विभाग की गौरवशाली विरासत और राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के महत्व को भी रेखांकित किया गया।