🔥 TRENDING मऊगंज में बाल विवाह पर सख्त निगरानी: क... पुलिस झण्डा दिवस पर पुलिस अधीक्षक जालौ... Gujarat Couple Killed, 12+ Injured as... Kerala Unveils ‘Sharan’ App to Streaml... Kerala Girl Suffers Kidney Failure Aft... Avengers: Doomsday Breaks Indian Box O...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस झण्डा दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस ध्वज को दी सलामी, कर्मियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Nov 2026, 02:39 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डॉ. ईशान सोनी बोले– पुलिस ध्वज त्याग, बलिदान, शौर्य और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक, पूरी निष्ठा व ईमानदारी से जनसेवा करने का किया आह्वान।

उरई (जालौन)। पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर सोमवार, 23 नवंबर 2026 को पुलिस कार्यालय जालौन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस ध्वज को सलामी दी तथा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी वर्दी की बाईं जेब पर पुलिस ध्वज का प्रतीक चिन्ह धारण किया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने कहा कि पुलिस झण्डा दिवस हम सभी को अपने ध्वज के सम्मान, त्याग, बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। पुलिस ध्वज हमारी गौरवशाली परंपरा, शौर्य और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ करें तथा पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं को सदैव बनाए रखें। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App