🔥 TRENDING ಮಹಿಳೆಯರ ಘನತೆ ಎತ್ತಿ ಹಿಡಿದ ಮಹಾನ್ ನಾಯಕ ಟಿ... स्थानीय लोगों ने नई सड़क के निर्माण सम... મોંઘવારી વિરુદ્ધ ૨૦ નવેમ્બરે ગુજરાતભરમ... ભરૂચમાં ચાઈલ્ડ કેર હોસ્પિટલની લાઇસન્સ... गर्भवती पत्नी को हत्या करने वाले पति क... માત્ર 6‑અંકનો OTP શેર કરવાથી બેંક ખાતુ...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा थाना सोहागपुर क्षेत्र में अवैध रेत

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 29 Oct 2026, 05:09 PM 👁 127
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा थाना सोहागपुर क्षेत्र में अवैध रेत खनन की सूचनाओं पर औचक निरीक्षण

शहडोल: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय अग्रवाल , जिला शहडोल द्वारा थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम नरवार, बिजौरी और झीरसागर के संभावित रेत उत्खनन क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं की गई कार्यवाही:-

• सघन पैदल गश्त: पुलिस अधीक्षक शहडोल ने स्वयं इन क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति और जमीनी हकीकत का बारीकी से जायजा लिया।
• अवैध रेत भंडारण पर एक्शन: सघन चेकिंग के दौरान मौके पर किसी भी प्रकार का सक्रिय रेत उत्खनन होते हुए नहीं पाया गया। हालांकि, झीरसागर के समीप काफी मात्रा में रेत का भंडारण (डंप) पाया गया। इस भंडारित रेत पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु खनिज (माइनिंग) विभाग को विधिवत पत्राचार किया गया है।
• समाचार पत्रों की सूचनाओं की तस्दीक: पूर्व में कुछ समाचार पत्रों में वन क्षेत्र में अवैध खनन संचालित होने से संबंधित खबरें प्रकाशित हुई थीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा इन तथ्यों की गंभीरता से तस्दीक की गई और वन क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया।

• वन कर्मियों से बाद विवाद की घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
शहडोल पुलिस अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पूरी तरह से सतर्क है और जिले में अवैध खनन/परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु निरंतर इसी प्रकार की औचक चेकिंग और थाना की गश्त जारी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान डीएसपी मुख् लय मोहन दुबे, थाना प्रभारी सोहागपुर निरीक्षक रामायण प्रसाद रावत, रक्षित निरीक्षक शहडोल अनुरूध्द मीणा एवं थाना सोहागपुर का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
📲Get App