🔥 TRENDING पूर्णियां पुलिस ने संगठित मोबाइल स्नैच... નંદલાવ ગામમાં ટીબી સ્ક્રીનિંગ કેમ્પ: 1... Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने की जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Nov 2026, 08:33 AM 👁 45
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थानों पर पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार के निर्देश, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जालौन। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने आज पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता, संवेदनशीलता और धैर्यपूर्वक सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने संबंधित क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को दूरभाष एवं पत्राचार के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ित नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे फरियादियों को वास्तविक राहत मिल सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, संरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना जालौन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद पुलिस नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
📲Get App