🔥 TRENDING Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:... Resident Doctors in Jammu & Kashmir GM...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, जवानों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 13 Nov 2026, 08:07 PM 👁 67
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस लाइन की शाखाओं, बैरकों और मेस का किया निरीक्षण, जवानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण की तथा परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के अनुशासन, वर्दी एवं साज-सज्जा (टर्नआउट) के साथ ही जवानों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस का बारीकी से जायजा लिया।
परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को उच्च स्तरीय अनुशासन बनाए रखने और सदैव अलर्ट मोड में रहने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हर परिस्थिति में सतर्क एवं कर्तव्य के प्रति सजग रहना चाहिए।
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, क्वार्टर गार्ड, बैरकों, कैंटीन एवं पुलिस मेस का गहन निरीक्षण किया। मेस में जवानों को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस लाइन परिसर में शत-प्रतिशत स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित प्रभारियों को सख्त हिदायत दी। इसके बाद अर्दली रूम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, कार्यक्षमता, फिटनेस और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना रहा।
📲Get App