🔥 TRENDING ड्रम्मन रोड परियोजना में नौ साल की देर... सोलापुरात २९ नोव्हेंबरला चर्मकार समाजा... वेजालपुर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में क... ಬೆಂಗಳೂರು ಮಹಾಲಕ್ಷ್ಮೀಪುರಂ ನಿವಾಸಿ ನರಸಹನುಮ... 57th International Film Festival of In... Real Madrid Secures Aurelien Tchouamen...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षक को अनुशासनहीनता पर किया निलंबित

पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षक को अनुशासनहीनता पर किया निलंबित

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 20 Sep 2026, 09:40 PM 👁 173
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पुलिस अधीक्षक ने नव आरक्षक को अनुशासनहीनता पर किया निलंबित

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा अनुशासनहीनता के मामले में नव आरक्षक 247 नीलेश पटारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

नव आरक्षक 19.12.2025 से लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे थे। दिनांक 18.09.2026 को पुलिस लाइन शहडोल में उपस्थित होने पर उनकी वर्दी एवं वेशभूषा निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

पूर्व में भी उन्हें बुनियादी प्रशिक्षण हेतु पुलिस प्रशिक्षण शाला, तिगरा, जिला ग्वालियर भेजे जाने के निर्देश थे, किंतु वे प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हुए थे एवं अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हो गये थे। उक्त कृत्य पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 64(2) एवं (4) के अंतर्गत घोर अनुशासनहीनता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

#shahdol #शहडोल
📲Get App