🔥 ट्रेंडिंग मनोज बाजपेई: जटिल भूमिकाओं के कारण निज... इडिवा ने 20 नवंबर 2026 के लिए सभी 12 र... आर्यन खान को बॉलीवुड की नई रचनात्मक दि... पंजाब के गेमर GTA VI के नॉस्टेल्जिया औ... असमिया फ़िल्म 'आदिशक्ति' को लास वेगास... अमित शाह ने भारत को नक्सल‑मुक्त कहा, ब...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पुलिस अधीक्षक ने अनूपपुर रक्षित केंद्र का निरीक्षण किया

✍️ रिपोर्टर: Dinkar Kumar Mahara 🗓 19 नव. 2026, 10:57 PM 👁 41
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक द्वारा अनूपपुर में स्थित रक्षित केंद्र का निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने अनूपपुर में स्थित रक्षित केंद्र का निरीक्षण किया।

यह निरीक्षण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था एवं संचालन की जाँच के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के बाद पुलिस ने आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई या सुधारात्मक कदमों की सिफारिश की।

आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अंकित सोनी (IPS) द्वारा रक्षित केंद्र अनूपपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर वहां उपलब्ध शासकीय सामग्री के रखरखाव एवं संधारण की स्थिति, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा पुलिस बल के वितरण एवं ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित केंद्र परिसर में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर का भी भ्रमण किया गया। यहां अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन पुलिस कॉलोनी का भ्रमण किया गया तथा कॉलोनी में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

उक्त निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ज्योति दुबे एवं पुलिस लाइन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

अनूपपुर पुलिस
📲Get App