🔥 TRENDING Manipur: KCP Militant Killed in Encoun... માધુપુર બંદરે મોટી બોટ અને નાની માછીમા... Manipur’s Displaced Find Voice in Film... ધાંગધ્રા તાલુકાના નારીચાણામાં ગેરકાયદે... Meghalaya Aided School Teachers Ordere... NPP Backed CAA Only After Meghalaya Ex...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

पलासी, अररिया :अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा पलासी थाना का दौरा कर थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 01 Nov 2026, 11:02 AM 👁 78
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पलासी, अररिया :अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा पलासी थाना का दौरा कर थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान थाने के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच

पलासी, अररिया :अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा पलासी थाना का दौरा कर थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान थाने के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की गई।समीक्षा के दौरान SDPO सुशील कुमार ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर थानाध्यक्ष सहित अनुसंधानकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कांडों का निष्पादन समय-सीमा के अंदर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।एसडीपीओ श्री सुशील कुमार ने कोर्ट से निर्गत वारंट और कुर्की-जब्ती आदेशों के त्वरित तामीले पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाए और वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।इसके साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रात्रि गश्ती तेज करने, शराब कारोबारियों पर नकेल कसने तथा भारत-नेपाल सीमा से लगे इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।मौके पर पलासी थानाध्यक्ष सहित थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
📲Get App