🔥 TRENDING 20 ਏਕੜ ’ਚ ਪਰਾਲੀ ਸੰਭਾਲ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਗੁਰਮੇਲ... મહીસાગરના બાગાયતી ખેડૂતો માટે ખુશખબર:... पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्... Himachal Pradesh Legislative Assembly... Governor Opens Winter Travel Exhibitio... Yogi Adityanath's Mother Passes Away a...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पाकुड़िया लैम्प्स को 300 क्विंटल गेहूं, किसानों में 50% अनुदान पर बीज वितरण शुरू

✍️ Reporter: Jai Prakash Bhagat 🗓 16 Nov 2026, 04:11 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पाकुड़िया प्रखंड के लैम्प्स लिमिटेड को 300 क्विंटल गेहूं मिला, जिसे किसानों को 50% अनुदान पर ₹20.86/किलो पर वितरित किया गया। साथ ही सरसों के बीज भी 50% अनुदान पर ₹55/किलो पर उपलब्ध कराए गए।

पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (लैम्प्स लिमिटेड) को 300 क्विंटल गेहूं प्राप्त हुआ है, जिसे किसानों में 50% अनुदान पर ₹20.86 प्रति किलो की दर से वितरित किया जा रहा है।

इसके साथ ही सरसों के बीज भी 50% अनुदान पर ₹55 प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। बीज वितरण शुरू होते ही किसानों में काफी खुशी देखी गई, क्योंकि सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से रबी फसल की खेती में मदद मिलेगी और उत्पादन भी बढ़ेगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी किसानों को पारदर्शी तरीके से बीज वितरित किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।

📍 स्थान - पाकुड़िया लैम्प्स लिमिटेड, प्रखंड - पाकुड़िया, जिला - पाकुड़
📞 मो. नं. - 7250225365
✍️ पाकुड़ जिला ब्यूरो चीफ - जय प्रकाश भगत
📲Get App