🔥 TRENDING Haryana Pan Masala Firm Evades Rs 116.... Haryana's Saini Highlights Jobs, Inves... Former Haryana Minister Phool Chand Mu... Rajasthan and MP Hit 6°C & 7°C as Fog... CG HC Criticises Bilaspur Municipal Co... SBI Clerk 2026 Prelims Cut‑Off Marks R...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

पकरीबरावां में छठ पूजा के लिए भंगि परिवारों के हाथों तैयार सूप, सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 12 Nov 2026, 05:44 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के पकरीबरावां में छठ महापर्व के लिए भंगि समुदाय के करीब 30 परिवार बांस के सूप तैयार कर रहे हैं। यह परंपरा न केवल आजीविका का साधन है, बल्कि जाति-धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है।

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पकरीबरावां (नवादा) में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। गुरुवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी बीच, पकरीबरावां में सामाजिक सौहार्द की एक अनूठी तस्वीर नजर आ रही है, जहां भंगि समुदाय के परिवारों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए बांस के सूप का इस्तेमाल समाज के सभी वर्गों के लोग श्रद्धा और विश्वास के साथ छठ पूजा में करते हैं।

छठ महापर्व में बांस से बने सूप का विशेष धार्मिक महत्व है, जिसमें फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद सजाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। पकरीबरावां में करीब 30 परिवार पिछले 15 दिनों से इस काम में जुटे हैं। परिवार के महिला और पुरुष सदस्य मिलकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। यहां तैयार सूप धमौल, अलीगंज, शेखपुरा, वारिसलीगंज, कादिरगंज और बागीबड़िहा समेत आसपास के कई बाजारों में भेजे जाते हैं, जहां दुकानदार स्वयं पहुंचकर सूप और बांस खरीद लेते हैं।

सूप निर्माण में लगे कारीगर दिलीप डोम और मदन डोम ने बताया कि कच्चे बांस की खरीदारी जमुई और लखीसराय से की जाती है। एक सूप तैयार करने में एक से दो घंटे का समय लगता है और लगातार मेहनत से एक कारीगर प्रतिदिन छह से सात सूप बना सकता है। छठ के तीन दिनों के दौरान एक परिवार को लगभग 15 से 20 हजार रुपये तक की आमदनी होती है, जिसके कारण इन परिवारों को सालभर इस पर्व का इंतजार रहता है।

यह परंपरा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और परस्पर निर्भरता का प्रतीक भी है। पकरीबरावां की यह तस्वीर समाज को यह संदेश देती है कि आस्था और श्रद्धा किसी जाति या धर्म की सीमा में बंधी नहीं होती। छठ के पावन अवसर पर इन मेहनतकश परिवारों के योगदान को सम्मान देना ही सच्चे भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की वास्तविक पहचान है।
📲Get App