🔥 ट्रेंडिंग कालपी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला–... ધોળકા તાલુકાના વૌઠા લોકમેળાનો શુભારંભ... लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और रोहिण... बरूहातू पंचायत भवन में बिजली समस्या नि... कमलपुर के प्राथमिक स्कूल में मध्याह्न... ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಸಂ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

पीएम सूर्य घर योजना से किसान ने अपनाई सौर ऊर्जा, हर महीने ₹3,500 तक के बिजली बिल से राहत की उम्मीद

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar पोया 🗓 16 अक्टू. 2026, 02:20 PM 👁 95
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बिजली बिल के बढ़ते खर्च से परेशान किसानों के लिए सौर ऊर्जा उम्मीद की नई किरण बन रही है। कांकेर के किसान राम सिंह जुर्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। अब उन्हें हर महीने आने वाले 3 हजार से साढ़े 3 हजार रुपये तक के बिजली बिल में राहत मिलने की उम्मीद है।

मामला ग्राम मुड़पार (दखनी) का है, जहां किसान राम सिंह जुर्री ने बिजली खर्च कम करने के लिए सौर ऊर्जा का विकल्प चुना है। उनका कहना है कि खेती-किसानी से परिवार चलाने के बीच हर महीने भारी बिजली बिल अतिरिक्त बोझ बनता था।

हालांकि, सोलर पैनल हाल ही में लगा है और अभी पहला बिजली बिल नहीं आया है। ऐसे में वास्तविक बचत का आकलन आगामी बिल आने के बाद ही हो सकेगा।

कैमरा बंटी तेता के साथ, देवेंद्र कुमार पोया रिपोर्टर, नीड न्यूज़ 24 प्रेस।
📲Get App