🔥 TRENDING India and Malaysia launch 6th HARIMAU... Bumrah Dismisses Tom Latham with Peach... Fact Check: AI-Edited Video Falsely Li... ‘Everybody’s from the village, Shanaya... India's Hidden Water Cost in Agricultu... EPFO Greenlights Self-Withdrawals Plan...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
पंडारक थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को मारी गोली
Crime

पंडारक थाना क्षेत्र में बुजुर्ग को मारी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 31 Aug 2026, 10:01 AM 👁 97
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंडारक थाना क्षेत्र के टाडा गांव में झगड़ा सुलझा कर लौट रहे बुजुर्ग को सिर में मारी गोली अस्पताल में चल रहा है इलाज, पुलिस जांच में जुटी

बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

झगड़ा शांत कराकर लौट रहे ब्यक्ति को पीछे से कनपटी में मारी गोली, टांड़ा पर गांव में खूनी संघर्ष, अस्पताल में चल रहा इलाज

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र स्थित टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा आपसी विवाद अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने गए एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। गोली उनके सिर में लगी है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टांड़ा पर गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद और नोकझोंक हो रही थी। इसी दौरान गांव के ही बुजुर्ग रविंद्र यादव का भतीजा उसी रास्ते से गुजर रहा था। आरोप है कि तभी झगड़ा कर रहे दूसरे पक्ष के लोगों ने बिना किसी कारण के भतीजे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
​लौटते वक्त सिर में मारी गोली
भतीजे के साथ हो रही गाली-गलौज और विवाद की सूचना पाकर रविंद्र यादव तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने समझदारी दिखाते हुए आक्रोशित लोगों को समझाया-बुझाया और मामले को शांत कराकर अपने भतीजे को साथ लेकर वापस घर लौटने लगे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे लोग वहां से लौटने लगे, तभी किसी ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली सीधे रविंद्र यादव के सिर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
गोली चलने की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल रविंद्र यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज चल रहा है।

बाईट - जितुराज कुमार घायल रविंद्र यादब का भतीजा
विनय कुमार घायल रविन्द्र यादव का बेटा
📲Get App