🔥 ट्रेंडिंग નંદલાવ ગામમાં ટીબી સ્ક્રીનિંગ કેમ્પ: 1... दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एक्शन स्टार के... डिजिटल कैमरा वर्ल्ड ने 2026 का सर्वश्र... एस.एस. राजामौली ने दुलक़र सलमान की 'आक... समिट होटल्स एंड रिज़ॉर्ट्स बने प्रथम स... सिक्किम में सोने के दाम बढ़े: 20 नवम्ब...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

पंचायत स्तरीय नीतिश संवाद कार्यक्रम का आयोजन, निशांत कुमार को जननेता के रूप में अपने का किया आग्रह

✍️ रिपोर्टर: TARUN KUMAR 🗓 20 नव. 2026, 08:58 AM 👁 31
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचायत स्तरीय नीतिश संवाद कार्यक्रम का आयोजन, निशांत कुमार को जननेता के रूप में अपने का किया आग्रह

पंचायत स्तरीय नीतिश संवाद कार्यक्रम का आयोजन, निशांत कुमार को जननेता के रूप में अपने का किया आग्रह
****************
बरबीघा ( शेखपुरा ) अंबारी-जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंबारी गांव में गुरुवार को पंचायत स्तरीय नीतीश संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, एमएलसी ललन प्रसाद तथा बरबीघा विधायक डॉ. कुमार पुष्पांजय मौजूद रहे. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ अतिथियों का जोरदार स्वागत किया.

सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं और जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं की भी भागीदारी रही.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार में नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान हुए बदलावों, महिला सशक्तीकरण, जीविका दीदियों की भूमिका, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुशासन के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि एक समय बिहार में महिलाओं की स्थिति ऐसी थी कि उन्हें घर से बाहर निकलने में भी असुरक्षा महसूस होती थी.

लेकिन नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं. आज महिलाएं न केवल घर की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं.उन्होंने जीविका दीदियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम हुआ है. जीविका से जुड़कर लाखों महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ी हैं. गांव-गांव में महिलाओं के समूह बनना और उनका आर्थिक गतिविधियों से जुड़ना सामाजिक बदलाव का महत्वपूर्ण उदाहरण है. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन देने का प्रयास भी है.

जंगलराज और सुशासन की चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार ने एक दौर ऐसा भी देखा है, जब कानून-व्यवस्था और शिक्षा की स्थिति को लेकर सवाल उठते थे. नीतीश कुमार ने सत्ता संभालने के बाद व्यवस्था में बदलाव लाने और सुशासन स्थापित करने की दिशा में काम किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी पहले बड़ी चुनौतियां थीं.एक समय करीब 35 लाख बच्चे प्राथमिक विद्यालयों तक नहीं पहुंच पाते थे. नीतीश कुमार के कार्यकाल में गांव-गांव और कस्बे-कस्बे तक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने का प्रयास किया गया.

वही एमएलसी ललन प्रसाद ने कहा कि एक समय ऐसा था जब महिलाएं रात तो छोड़िए, दिन में भी घर से बाहर निकलने में डरती थीं. लेकिन आज महिलाएं सुरक्षित माहौल में सफर कर रही हैं और बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बना रही हैं. उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा छोड़ी गई सीट पर उन्हें एमएलसी मनोनीत किए जाने को लेकर आभार भी जताया.

वहीं शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि एक दौर में बिहार की पहचान जंगलराज के रूप में होने लगी थी.बाहर के राज्यों में बिहारी कहलाने में भी लोगों को शर्मिंदगी महसूस होती थी. ऐसी परिस्थितियों से बिहार को बाहर निकालने और विकास की नई दिशा देने में नीतीश कुमार की भूमिका रही है.उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जाति, धर्म, ऊंच-नीच और अमीर-गरीब के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया.आज स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं में बदलाव देखने को मिल रहा है.

बरबीघा विधायक डॉ. कुमार पुष्पांजय ने भी अपने संबोधन में नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों और सामाजिक बदलावों की चर्चा की.

*निशांत कुमार को जननेता के रूप में स्वीकार करने की अपील*

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक पहलू तब देखने को मिला, जब मंच से सभी नेताओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र एवं बिहार सरकार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जननेता के रूप में स्वीकार करने की अपील की.नेताओं ने कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया है, उसी तरह उम्मीद है कि जनता का प्यार और सहयोग मिलने पर निशांत कुमार भी बिहार को विकास की तेज गति से आगे ले जाने का काम करेंगे.नेताओं ने इसे बिहार के भविष्य और विकास की निरंतरता से जोड़कर अपनी बात रखी.

कार्यक्रम में युवा जदयू नेता संतोष कुमार शंकु, प्रमोद चंद्रवंशी, गुरुचरण कुमार, बरबीघा जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार, शेखोपुरसराय जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद कुमार, अंबारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार, राहुल कुमार, आलोक मुखिया, असरफी मांझी सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
📲Get App