🔥 TRENDING Assam CM Sarma Commends PM Modi's Spee... Assam's 48‑Hour Chakka Bandh Called Of... Madhya Pradesh F&DA Bans Sale of Five... Two Chhatarpur Traders Fined ₹4.5 Lakh... Madhya Pradesh ATS arrests three Afgha... Fire Breaks Out at Khatu Shyam Ji Temp...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत चुनाव को लेकर लोगो मे उत्साह सुबह से लगी कतारे

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 14 Nov 2026, 09:41 AM 👁 194
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना में लोकतंत्र का महापर्व: पंचायत समिति चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह, सुबह से लगीं लंबी कतारें
​नाचना (जैसलमेर), 14 नवंबर 2026 — नाचना पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए शनिवार को मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कस्बे सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं।
​हर वर्ग में दिख रहा मतदान का जोश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाचना स्थित मतदान केंद्रों (बूथ संख्या 24 से 28) सहित समिति क्षेत्र की सभी 20 ग्राम पंचायतों के बूथों पर सुबह से ही रौनक है। युवा मतदाताओं के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। कई बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी परिजनों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
​पुलिस और प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था
निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, वहीं मोबाइल पार्टियां और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र में गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते पूरे क्षेत्र में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
​शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान
निर्वाचन विभाग के कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। आज नाचना पंचायत समिति के 15 वार्डों और संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ईवीएम के माध्यम से वोट डाले जा रहे हैं, जिनकी मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होगी।
📲Get App